Govt. ITI Bharanpur, Haryana

16 hours internship completion by GSSS Karasan
*राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कड़ासन के विद्यार्थियों ने राजकीय आईटीआई भारापुर में 16 घंटे का इंटर्नशिप सफलतापूर्वक किया पूर्ण*
*शहजादपुर, 21 मार्च 2025*
व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कड़ासन के विद्यार्थियों ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), भारापुर में आयोजित 16 घंटे के इंटर्नशिप कार्यक्रम को सफलता पूर्वक पूरा किया।
यह इंटर्नशिप विशेष रूप से कक्षा 9 से 12 के IT&ITES (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड आईटी इनेबल्ड सर्विसेज) और ड्रेस मेकिंग (अपैरल फैशन डिजाइन) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ रेनू बाला (वोकेशनल टीचर - ITES) और रामकेश शर्मा (एएफडी टीचर) मौजूद रहे।